UP Next 3 Day Mausam: यूपी में झमाझम बारिश, तेज झोंकों के साथ गिरेंगे ओले; तीन दिन मौसम रहेगा कड़क

UP Next 3 Day Mausam: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन में मौसम तेजी के साथ करवट लेगा। फिलहाल, 2 दिन से आसमान में बादल छाए रहने के कारण बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, जिससे मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम देखा जाएगा।

UP Next 3 Day Mausam: पहाड़ों में लगातार बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में पिछले 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी देखी जा रही है। शनिवार की सुबह बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में तेज बारिश हुई। वहीं, मुजफ्फरनगर में बारिश से मकान ध्वस्त हो गया। आईएमडी के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 28 और 29 दिसंबर को करीब 40 जिलों में मौसम बदला रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन के बाद अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी। वहीं, न्यूनतम में कमी के कारण शीतलहर का भी प्रकोप दिखेगा।

अगले 3 दिन यूपी का मौसम

लखनऊ, सहारनपुर, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी और बुंदेलखंड में रुक-रुक के बूंदाबांदी का दौर जारी है। तेज हवाओं के चलने से मौसम पूरी तरह से सर्द हो रहा है। खासकर, जानवरों के लिए काफी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। आज राज्य के करीब 40 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार की शाम और रविवार से भीषण कोहरे के छाए रहने का अनुमान है। मौसम के खुलने से तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी।

End of Feed