हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट पर उत्तर प्रदेश में पाबंदी के बाद से योगी सरकार सख्ती के मूड में है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औधोगिक नगरी कानपुर में FSDA टीम ने छापेमारी की है, बताते हैं कि लखनऊ के सहारा मॉल (Sahara Mall) में भी टीम पहुंची और वहां पर हलाल प्रोडक्ट चेक किए।
सोमवार को एफएसडीए की टीम ने सहारा मॉल समेत कई जगह पर छापा मारकर कोल्ड, ड्रिंक व अन्य सामान की चेकिंग की है, एफएसडीए की अलग अलग टीम सहारा मॉल समेत शहर के विभिन्न मॉल में हलाल प्रोडक्ट चेक करने पहुंची।
इस दौरान खाद्य सामग्री कोल्ड ड्रिंक्स अन्य आइटम चेक किए गए, इसके साथ ही मीट, ड्राई फ्रूट्स के साथ नॉन फूड आइटमों की पड़ताल की गई, लखनऊ के अलावा सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने कानपुर के मशहूर शापिंग मॉल जेड स्क्वायर में छापेमारी की कार्रवाई की, इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने शापिंग मॉल में बने सभी फूड कोर्ट में चेकिंग की।
