लखनऊ

Lucknow News: हजरतगंज में बैंक में लगी आग, खिड़कियों से कूदे कर्मचारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2023, 07:45 PM IST

यूपी की राजधानी के लखनऊ में केनरा बैंक में लगी आग के बाद कर्मचारी खिड़कियों के रास्ते कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल, फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार की शाम केनरा बैंक में आग लग गई। बैंक के कर्मचारी खिड़कियों के रास्ते बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखे। एसी में लगी आग के दौरान बैंक के अंदर करीब 40-45 लोग मौजूद थे। बैंक के बाह भगदड मची हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बैंक कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर कई लोग फंसे हैं, जिस कारण चीख पुकार मच गई। 50 से ज्यादा लोग अभी भी बैंक के अंदर फंसे हैं जिन्हें बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। कई लोगों को बिल्डिंग का शीशा तोड़ कर निकाला गया।

फायर ऑफिसर ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका हो रही है। पहली मंजिल में आग लगी थी और आग से काफी सामान जला है। ऊपर फ्लोर पर आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article