लखनऊ

Gorakhpur,Shamli Expressway Update: UP का सबसे लंबा होगा गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे, हरियाणा-पंजाब पहुंचने में नहीं लगेगी देरी

Gorakhpur-Shamli Expressway Update: गोरखपुर से पश्चिमी यूपी और पंजाब जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कराने जा रही है। इससे हरियाणा और पंजाब की दूरी भी कम हो जाएगी।

Image

गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे

Photo : BCCL

Gorakhpur-Shamli Expressway Update: उत्तर प्रदेश के कई शहरों की बेहतर कनेक्टिविटी के सीएम सिटी गोरखपुर से शामली तक ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। यह प्रदेश का सबसे लंबे एक्सप्रेसवे होगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 700 किलोमीटर तक होगी। इस लंबे एक्‍सप्रेसवे के निर्माण के बाद हरियाणा और पंजाब की दूरी बहुत कम हो जाएगी। फिलहाल, एक्‍सप्रेसवे निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर ली गई है। गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे प्रदेश के 22 जिलों को कवर करेगा। जिन गावों से एक्सप्रेसवे गुजरना है, वहां के किसानों की जमीन अधिग्रहण कर का कार्य भी जारी है। इससे 22 जिलों के बड़ी संख्या में किसानों को आर्थिक फायदा होगा।

इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की तैयारियां तेजी के साथ प्रगति पर हैं। हाल ही में लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की बात कही थी। उन्होंने सड़कों का जाल बिछाने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजना के शुभारंभ पर इस एक्प्रेसवे के निर्माण का ऐलान भी किया। इससे प्रदेश की सरकार और 22 जिलों के किसानों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

खास है गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे ( Gorakhpur-Shamli Expressway )

पिछले दिनों लखनऊ में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 तक यूपी को 5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इसमें 25,000 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) हाईवे बनाया जा रहा है। वहीं, गोरखपुर से शामली तक 35,000 करोड़ रुपये की लागत (Green Field Expressway Project Cost) से एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।

मीडिया खबरों के मुताबिक, शामली-गोरखपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर यूपी का तीसरा सबसे बड़ा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होगा। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर आगे बढ़ेगा। खास बात है कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे पंजाब नार्थ ईस्ट कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे से पूरे इलाके में रोड कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

22 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway District List)

सरल किसान वेबसाइट के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे शामली जिले के गोगवान जलालपुर के पास से शुरू होकर गोरखपुर तक प्रस्तावित है। गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गोरखपुर और शामली समेत उत्तर प्रदेश के 22 जिलों अयोध्या, संतकबीरनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरेगा।
गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वेशहर/जिला
गोरखपुरगोरखपुर
शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वेशामली
उत्तर प्रदेश के 22 जिलेअयोध्या, संतकबीरनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर

इन एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे

पश्चिमी यूपी के शामली में बुटराडा क्रास जंक्शन में यह एक्सप्रेसवे दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। शामली से हरियाणा के अंबाला तक ग्रीन फील्ड इकॉनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। वहीं, गोरखपुर को सिलीगुड़ी से भी जोड़ने की तैयारी है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी और पंजाब जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। इससे कम समय में लंबी दूरी तय की जा सकेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article