लखनऊ

पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, 12 'ई-वे-हब' का होगा निर्माण, ब्लूप्रिंट तैयार

यूपी सरकार एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने के लिए ई-वे-हब का निर्माण करने की योजना बना रही है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ई-वे-हब पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा।

Image

यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर होगा 12 'ई-वे-हब' का होगा निर्माण

Photo : iStock

UP: उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से प्रदेश विकास में जुटी हुई है। इस बीच सरकार ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत कुल 12 ‘ई-वे हब’ का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उत्तम यात्री सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ‘ई-वे हब’ के निर्माण का मास्टर प्लान तैयार किया है। यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, इन ‘ई-वे हब’ को वैश्विक मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाओं से युक्त करने की तैयारी है।

ई-वे-हब पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

जारी बयान में कहा गया है कि इन ‘ई-वे हब’ पर राहगीरों को हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं मिलेंगी और पूरा परिसर एयर कंडीशन होगा जिसमें ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्र में एयर कंडिशन व्यवस्था बेहद उन्नत होगी। ‘ई-वे हब’ में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की जरूरतों के अनुसार, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग यूनिट, सोप डिस्पेंसर, व एंटी बैक्टीरिया सैनेटरीवेयर की स्थापना होगी।

इसके अलावा ई-वे-हब में नर्सिंग रूम, ‘किड्स फ्रेंडली वॉशरूम’ तथा बच्चों को स्तनपान कराने के लिए ‘फीडिंग व चेंजिंग’ क्षेत्र भी होंगे। साथ ही दिव्यांगों की सुविधा के लिए अलग यूनिट का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमें होल्डिंग बार, एंटी स्किड फ्लोरिंग व व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यहां होगा ई-वे-हब का होगा निर्माण

बयान के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुल आठ ‘ई-वे हब’ बनेंगे जिसमें 299.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 126.25 करोड़ रुपये की लागत से चार ‘ई-वे हब’ का निर्माण होगा। यह इन दोनों एक्सप्रेसवे पर यात्री सुविधाओं के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उभरेंगे।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article