लखनऊ

UP Electricity Bill: आज से इतने दिनों तक यूपी में जमा नहीं होगा बिजली बिल, ऑनलाइन सर्वर में चल रहा काम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 7, 2023, 04:07 PM IST

UP Electricity Bill: सर्वर में काम करने के कारण यूपी में 3 करोड़ 28 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में इन तीन दिनों समस्या का सामना करना पड़ेगा। यूपीपीसीएल की तरफ से इस असुविधा के लिए खेद भी जताया है। ​

Image

यूपी बिजली बिल को लेकर बड़ा अपडेट (फोटो- UPPCL)

UP Electricity Bill: यूपी में अगर आपने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं किया था तो अगले कुछ दिनों तक आप जमा भी नहीं कर पाएंगे। दरअसल उत्तरप्रदेश पावर कारपोर्शन लिमिटेड (UPPCL) के पेमेंट सर्वर पर काम चल रहा है। जिसकी वजह से बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सर्वर ठीक होने के बाद उपभोक्ता पहले की तरह की बिजली बिल जमा कर सकेंगे।

कब से कब तक जमा नहीं होंगे बिजली बिल

यूपीपीसीएल के अनुसार 7 अगस्त की रात 10 बजे से लेकर 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर पाएंगे। यही नहीं इस दौरान मीटर रीडिंग का काम भी नहीं होगा। इस अवधि पर यूपीपीसीएल का सर्वर अपग्रेड किया जाएगा, ताकि इसकी लोड क्षमता में वृद्धि हो सके। जिससे उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा दी जा सके।

असुविधा के लिए खेद

सर्वर में काम करने के कारण यूपी में 3 करोड़ 28 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में इन तीन दिनों समस्या का सामना करना पड़ेगा। यूपीपीसीएल की तरफ से इस असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article