लखनऊ

UP News: हत्या कर छह साल से फरार थे दोनों भाई, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 04:28 PM IST

Crime News: यूपी के विशेष कार्य बल (STF) टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। 6 साल से फरार चल रहे दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया हैं।

Image

UP News: हत्या कर छह साल से फरार था दोनों भाई, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे (तस्वीर: Pixabay)

Crime News: यूपी के विशेष कार्य बल (STF) टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि STF की टीम ने छह साल से फरार हत्या के आरोपी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। बता दें इन दोनों भाईयों की पुलिस छह साल से तलाश कर रही थी। इन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है।

2018 का है मामला

दरअसल, थाना मानधाता क्षेत्र के कलानी गांव में 15, अगस्त 2018 को खेल के दौरान हुए विवाद में राकेश पासी की लाठी डंडे व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। बता दें घटना के नामजद आरोपी सगे भाई कन्हैया तिवारी उर्फ़ आशीष तिवारी उर्फ़ मुन्नू व अनूप तिवारी छह वर्षो से फरार थे, लेकिन STF की टीम ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया।

50-50 हजार रुपए इनाम थे घोषित

हालांकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए इनके उपर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किए थे। वहीं, एसटीएफ टीम को सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार की देर शाम थाना मानधाता क्षेत्र के कैला गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी एसटीएफ उपाधीक्षक नावेंदु सिंह ने कि आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!