लखनऊ

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ; जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं, भारत-पाक तनाव के बीच गरजे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा देश सेना के साहस और वीरता को सलाम करता है। पूरे राज्य की ओर से, हम 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं। पूरे विश्व ने पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के बर्बर कृत्य की निंदा की।

Image

सीएम योगी ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया

Photo : ANI

भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सरकार और सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त किया है। भाइयों और बहनों, यह पहले दिन से प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प रहा है। उनका संकल्प रहा है कि जब हम एक नए और विकसित भारत की बात करते हैं, तो हमारा लक्ष्य विकसित भारत की कल्पना को वास्तविकता में बदलने के लिए लगन से काम करना होना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करके 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करना होना चाहिए। जब 140 करोड़ भारतीय 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करेंगे, तो कोई भी ताकत भारत का विरोध नहीं कर सकती। आज हम अपने उस संकल्प को याद दिलाने के लिए इस 'तिरंगा यात्रा' में भाग ले रहे हैं। दुनिया ने पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को देखा है, जहां उसके सैन्य अधिकारी और शीर्ष नेता आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए। ये चीजें बताती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है। पिछले 70-75 सालों में पाकिस्तान ने आतंकवाद के बीज ही बोए हैं।

भारतीय सेना के पराक्रम को सेल्यूट

सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सेल्यूट करते हुए भारतीय जवानों का अभिनंदन करते दिखाई दे रहा है। मैं देश के प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ जिस तरह विभत्स घटना को अंजाम दिया गया था, पाकिस्तान के आका इस पूरी घटना में मौन बने रहे। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाभाविक रूप से भारत की आन-बान-शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सारे परिणाम देने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया और पहले दिन ही 100 आतंकियों और जो आतंकवाद करने वाले को पालने-पोषण करने का काम कर रहे थे, उन्हें किस तरह से सजा दी गई, ये पूरे देश ने देखा।

जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं

सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ की गई हिमाकत को जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने जवाब दिया है, उससे दुनिया में संदेश गया है कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके सम्मान में ये तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है। इस तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव देने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article