UP: मुजफ्फरनगर में सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने पर 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा, इमाम गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2023, 10:00 PM IST

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सिंह ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की मदद से वहां मौजूद लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

मुजफ्फरनगर जिले में सड़क पर कथित तौर पर जुमे की नमाज अदा करने के आरोप में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

namaz

सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने पर 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो)

इमाम सहित 26 के खिलाफ केस

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमत नगर इलाके में मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप में शनिवार रात मस्जिद के इमाम मौलाना नसीम और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

End of Feed