लखनऊ

UP Budget 2024: 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी! योगी सरकार ने बनाया है ऐसा प्लान

UP Budget 2024: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सीएम ने यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की घोषणा की थी। यह बजट उसी दिशा में काम करेगा।

Image

यूपी बजट 2024

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट पेश करेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रिकॉर्ड आठवीं आम बजट को विधानमंडल में पेश करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं यूपी के इतिहास का ये सबसे बड़ा बजट हो सकता है। इसका आकार लगभग 7.50 लाख करोड़ से अधिक होने वाला है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में वित्तीय अनुशासन और कानून का शासन स्थापित हुआ है। विकास तेजी से किया जा रहा है। सीएम ने यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की घोषणा की थी। यह बजट उसी दिशा में काम करेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बजट का स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को बेहतर और ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराया जा सके। रोजगार के क्षेत्र के लिए बड़ा बजट प्लान किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकार की प्राथमिकता में महिलाएं हैं। महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। खासकर, बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शादी तक के लिए सरकार प्लान बना रही है। इन्हीं सब बेसिक सुविधाओं को ख्याल में रखते हुए बजट का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

किसानों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन

वित्त मंत्री ने बताया कि सीएम योगी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। इस बार का बजट समग्र विकास के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला होगा। गरीब, वंचितों, महिलाओं, युवाओं व किसानों को सम्मानजनक जीवन जीने के साथ ही उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने वाला होगा। बजट में सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article