UP Budget 2024: किसानों के लिए योगी सरकार ने खोली तिजोरी, जानें यूपी बजट 2024 क्या-क्या हुई घोषणा

UP budget 2024 farmers announcement: सोमवार को यूपी सरकार का बजट पेश हो चुका है। बजट में पीएम कुसुम योजना के लिए 449 करोड़ 45 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। कृषि क्षेत्र के लिए तीन नई योजनाओं की घोषणा, मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना (Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana) भी होगी शुरू

UP Budget 2024 for farmers Benefits : योगी सरकार ने बजट पेश करने के साथ ही किसानों के लिए सुविधाओं की तिजोरी खोल दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार का 8वां बजट पेश किया है। इस बजट का मुख्य फोकस महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर रखा गया है। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि खाद्यान्न के मामले में यूपी सिर्फ आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि सरप्लस राज्य के रूप अपने स्थान पर कायम है। इस बजट में सरकार ने पीएम कुसुम योजना के लिए 449 करोड़ 45 लाख रुपये प्रस्तावित किए हैं। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा डार्क जोन में नए निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे बैन को भी हटा लिया गया है। जिससे करीब 1 लाख किसानों को सीधा फायदा पहुंचा है। आइए जानते हैं कि इस बजट से किसानों को कितना लाभ मिलने वाला है।

यूपी बजट 2024: किसानों को कितना लाभ(UP Budget 2024 Announcements for farmers for Farmers)

  • बुन्देलखण्ड में एकल रबी फसल की सिंचाई के लिए सीजनल टैरिफ का लाभ दिया गया। साथ ही अस्थाई बिजली कनेक्शन की सुविधा भी प्रदान की गयी।
  • साल 2023-2024 में अक्टूबर तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराया गया।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2022-2023 के करीब 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिसम्बर 2023 तक करीब 63,000 करोड़ रूपये की धनराशि DBT के माध्यम से 2 करोड़ 62 लाख किसानों बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।
  • प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के तहत प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को 60 साल की उम्र पर 3000 रूपये की सुनिश्चित मासिक पेंशन दी जा रही है।
  • वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी, 2024 तक लगभग 46 लाख गन्ना किसानों को 2 लाख 33 हजार 793 करोड़ रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया। यह गन्ना मूल्य भुगतान, पहले के 22 सालों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2 लाख 1 हजार 519 करोड़ रूपये से भी 20,274 करोड़ रूपये अधिक है।
  • पेराई सत्र 2023-2024 के लिए गन्ने की अगैती प्रजाति का मूल्य 350 रूपये से बढ़ाकर 370 रूपये, सामान्य प्रजाति का 340 रूपये से बढ़ाकर 360 रूपये और अनुपयुक्त प्रजाति का मूल्य 335 रूपये से बढ़ाकर 355 रूपये प्रति कुन्तल हो गया है।
  • UP Budget 2024: यूपी महाबजट पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया

End of Feed