जो हारे उसे जीतेंगे जो जीते उसे रखेंगे कायम, BJP की नई टीम में नया जोश-पुराने अनुभव का मेल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 26, 2023, 08:15 AM IST

भाजपा ने शनिवार शाम उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की है। इस कार्यकारिणी में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरणों के साथ ही महिला भागीदारी को भी ध्यान में रखा गया है।

BJP New State Executive Committee: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उत्तर प्रदेश की नई टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित की गई नई कार्यकारिणी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। भाजपा ने अपनी नई कार्यकारिणी में नए और पुराने नेताओं के साथ ही साथ जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है।

UP- BJP

उत्तर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित (क्रेडिट- @Bhupendraupbjp)

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश कार्यकारिणी में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ताकर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई जैसे नामों को शामिल किया गया है।

End of Feed