UP: ये हमारे साथ आ जाएंगे- शिवपाल ने ली चुटकी, CM का पलटवार- भतीजे को पढ़ाना था इमला, पर वह...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 28, 2023, 02:11 PM IST

UP Assembly Session: शिवपाल इस बात पर खुद को बोलने से रोक न सके और उठकर कहने लगे, "यह तो इंजीनियर हो गए। फिर सीएम बने।" आगे अखिलेश ने मजाकिया लहजे में कहा- सीएम को भी पढ़ाई कर देनी चाहिए। कुछ ट्यूशन ले लीजिए आप इनसे।

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के शिवपाल यादव और उनके भतीजे अखिलेश यादव की हंसी-ठिठोली के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें करारा जवाब दिया। पूर्व सीएम अखिलेश के चाचा से तंज कसते हुए दो टूक कहा कि आपको यही इमला अपने भतीजे को पढ़ाना था, मगर उसने आपकी बात सुनी ही नहीं।

दरअसल, शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को लखनऊ स्थित यूपी विधानसभा में सीएम योगी किसानों पर अपनी बात रख थे। इस बीच, शिवपाल ने चुटकी लेते हुए कहा, "इन्हें जल्दी शपथ दिला दीजिए, वरना ये हमारे साथ आ जाएंगे।" सदन में इसके बाद जोर के ठहाके लगे और योगी भी मुस्कुराने लगे।

End of Feed