UP By Election: यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, कई दिग्गजों का होगा फैसला

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू गई है। मतगणना के दौरान भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

UP By Election: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी। राज्य के मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) एवं मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

vote counting

मतगणना शुरू।

सभी सीटों पर मतगणना शुरू

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन सभी नौ सीट पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। उपचुनाव के दौरान नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 दौर में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

End of Feed