लखनऊ

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का पूर्वानुमान; इन जिलों में अलर्ट

यूपी में मौसम का डबल अटैक दिख सकता है। अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही घना कोहरा भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को अपनी चपेट में लिए हुए है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। साथ ही, घने कोहरे ने भी प्रदेश को अपनी चपेट में ले रखा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में गरज चमक के साथ ओले गिरने और 18 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

मंगलवार को कैसा रहा मौसम

इधर, यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलिया समेत कई जिलों में मंगलवार को कोहरे की घनी चादर की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बताया कि ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ पछुआ हवा अभी ठंड का अहसास कराती रहेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

इसके साथ ही यूपी में बुधवार को कोहरा का कहर देखने को मिला। यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत आस पास के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गया। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। वहीं, इसका असर ट्रेन और विमानों पर भी पड़ा है। मंगलवार को कई फ्लाइट कोहरे की वजह से देरी से उड़ान भर पाए। वहीं, कई ट्रेनें देरी से चल रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article