UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस के बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह से यूपी के लोग उमस भरी गर्मी झे रहे थे। लेकिन अब मौसम ने फिर से करवट बदली है। गुरुवार को लखनऊ समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज हुई। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी में फिलहाल अगले दो दिन मॉनसून एक्टिव रहने वाला है। जिसके बाद फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
आज तेज हवाओं संग बारिश के आसार
मौसम विभाग के आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। 28 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
इन जिलों भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बस्ती, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। इसके अलावा प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, महोबा, झांसी, ललितपुर, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल गरजने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गोरखपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीर नगर, नगर, बांदा, सिद्धार्थ, संतरविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बरेली, जौनपुर, गाजीपुर, आज़मगढ़, मऊ, पीलीभीत औरशाहजहांपुर शामिल हैं।
मेरठ रहा सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को वाराणसी बीएचयू में 32.6 मिमी, गोरखपुर में 7.8 मिमी, बाराबंकी में 6.2 मिमी, बस्ती में 6 मिमी, गाजीपुर में 5.8 मिमी, फतेहपुर में 4 मिमी और बलिया में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा मुरादाबाद, हमीरपुर आदि इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बीते दिन यूपी में सबसे अधिक तापमान मेरठ में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा उरई में 33.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 33.5 डिग्री और आगरा में 33.1 डिग्री तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 22.5 डिग्री, चुर्क में 23.8 डिग्री, गाजीपुर में 24 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 24.2 डिग्री दर्ज हुआ।
