UP Aaj Ka Mausam, 25 December 2024: यूपी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, घने कोहरे के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

यूपी में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। राज्य में घने कोहरे के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

UP Aaj Ka Mausam, 25 December 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिसंबर के महीने के अंत में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इससे शीतलहर की स्थिति और गहरा सकती है।

UP Weather Updates

फाइल फोटो।

घने कोहरे का अलर्ट

इससे पहले, 25 और 26 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर समेत कई अन्य जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

End of Feed