लखनऊ

Bareilly में 5 पुलिस कांस्टेबल पर गिरी गाज, फर्जी हाजिरी के मामले में किया गया सस्पेंड

Bareilly Police: बरेली में फर्जी हाजिरी लगाने और अवैध रूप से छुट्टी लेने के मामले में पांच सिपाहियों को निलंबित किया गया है। जिनमें पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के चार सिपाही भी शामिल हैं। इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही ने दो महीने छुट्टी पर रहने के बावजूद 10 हजार देकर गणना कार्यालय में अपनी हाजिरी लगवाई।

Image

सांकेतिक फोटो

Bareilly Police: बरेली में पुलिस लाइन में सिपाहियों की फर्जी हाजिरी और अवैध रूप से छुट्टी लेने का मामले सामने आया है। जिसमेंं पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान को सौंपी गई है।

10 हजार देकर दर्ज कराई हाजिरी

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के चार सिपाहियों समेत पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर की जांच में सामने आया कि इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही रजत बालियान ने दो अक्टूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 तक छुट्टी पर रहने के बावजूद 10 हजार रुपये देकर गणना कार्यालय में अपनी हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान वह मेरठ और मुजफ्फरनगर में मौजूद रहा।

गणना कार्यालय के चार सिपाही निलंबित

उन्होंने बताया कि अनुपस्थिति को सही ठहराने के लिए गणना कार्यालय में तैनात सिपाहियों रचित कुमार, सतेंद्र सिंह, अर्पित पंवार और पवन बंसल ने अभिलेखों में फर्जी सूचनाएं दर्ज कीं। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक की जांच में यह अनियमितता पाई गई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article