लखनऊ

गोरखपुर में अजब-गजब मामला, शराबी पतियों से तंग आई महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, एक जैसे दर्द ने लाया करीब

​​गोरखपुर में अपने शराब के आदी पतियों से तंग आकर यहां दो महिलाओं ने अपना घर छोड़कर एक-दूसरे से शादी कर ली। इन महिलाओं ने शिव मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह किया। इनमें से एक महिला ने दूल्हे और दूसरे ने दुल्हन की भूमिका निभाई।

Image

Meta AI

Gorakhpur News: गोरखपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां दो महिलाओं ने अपने शराबी पतियों से तंग आकर घर छोड़ दिया और आपस में ही शादी रचा दी। दोनों महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी थी और एक जैसा दर्द उन्हें एक-दूसरे के करीब ले आया। जिसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

शिव मंदिर में लिए सात फेरे

गोरखपुर में गुरुवार शाम छोटी काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में कविता और गुंजा उर्फ बबलू नाम की दो महिलाओं ने एक-दूसरे से विवाह किया।मंदिर में गुंजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई, कविता को सिंदूर लगाया और उन्होंने सात फेरे पूरे किए। महिलाओं ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई। उन्होंने बताया कि वे दोनों पहली बार इंस्टाग्राम पर मिली थी। दोनों को अपने शराबी जीवनसाथियों के हाथों घरेलू हिंसा सहनी पड़ी। समान परिस्थितियों के कारण वे एक-दूसरे के करीब आ गईं।

गुंजा ने कहा, "हम अपने पतियों के शराब पीने और उनके द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से परेशान थे। इसने हमें शांति और प्रेम का जीवन चुनने के लिए मजबूर किया। हमने गोरखपुर में एक जोड़े के रूप में रहने और जीवनयापन के लिए काम करने का फैसला किया है।” मंदिर के पुजारी उमा शंकर पांडे ने कहा कि महिलाओं ने माला और सिंदूर खरीदा, अनुष्ठान किया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article