लखनऊ

खुली कब्र में मिली सिर कटी लाश, देखकर हैरान रह गए लोग; मामला कुछ और ही निकला

यूपी के बिजनौर में एक कब्र के पास सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और इसका खुलासा किया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर थाना पुलिस ने एक कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काटकर ले जाने वाले दो तांत्रिकों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हल्दौर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामप्रताप ने बताया कि 23 सितंबर को खारी के कब्रिस्तान में कारी सैफुर्रहमान की कब्र खुली मिली थी और शव से सिर गायब था।

तंत्र मंत्र से जुड़ा निकला मामला

एसएचओ ने बताया कि जांच के दौरान मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा होना पाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को तांत्रिक कसीमुद्दीन और रामवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। एसएचओ ने आरोपियों के हवाले से बताया कि वे दोनों सट्टा खेलते हैं और उसी के लिए तंत्र क्रिया करते हैं। दोनों ने बताया कि तंत्र क्रिया करने के लिए ही 22/23 सितंबर की रात कारी सैफुर्रहमान की कब्र से गर्दन काट कर ले गये थे।

दो आरोपी गिरफ्तार

कसीमुद्दीन ने बताया कि इस घटना को लेकर हुए हंगामे से वह डर गया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसने मुंबई जाकर गर्दन समुद्र में फेंक दी। पुलिस ने दोनों के पास से फावड़ा और आरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार लगभग 85 वर्षीय कारी सैफुर्रहमान के निधन के बाद उनका शव 25 जुलाई को दफनाया गया था। जब कुछ लोग वहां फातिहा पढ़ने आए तो उन्हें कब्र खुली मिली और शव से सिर गायब था। कब्र के पास से तंत्र क्रिया का कुछ सामान मिला था।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article