लखनऊ

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बस, ऑटो और कार की टक्कर में 2 की मौत; 13 घायल

Basti Accident: बस्ती में तीन वाहनों के आपस में टकराकर गड्डे में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में करीब 13 लोग घायल हो गए। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर यह हादसा हुआ, जहां बस, ऑटो और कार की आपस में टक्कर हो गई-

Image

बस, ऑटो और कार की टक्कर में 2 की मौत

Photo : Times Now Digital

Basti Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बस, कार और ऑटोरिक्शा आपस में टकरा गई और टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि टकराए गए वाहनों में बस, ऑटो और कार शामिल थे, जिसमें एक बस में कुल 65 लोग सवार थे।

तीनों वाहन एक-दूसरे से टकराकर गड्ढे में गिरे

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात को कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर हुआ जब तीनों वाहन एक-दूसरे से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। उन्होंने बताया कि हादसे में रामचंद्र (78) और नाजिमा खातून (30) की मौत हो गई।

बस में सवार थे 65 लोग

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादस में घायल अन्य 13 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सिंह ने बताया कि बस आंबेडकर नगर के किछौछा दरगाह से गोंडा जा रही थी, जिसमें 65 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article