लखनऊ में अलविदा के मद्देनजर डायवर्जन, ड्रोन से हो रही है मस्जिदों की निगरानी, जानिए नए रूट

रमजान के आखिरी जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ में आज यानी शुक्रवार, 28 मार्च को कई जगह डायवर्जन है। अलविदा को देखते हुए शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांट कर पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। आइए जानते हैं किन जगहों पर है जायवर्जन और क्या रहेंगे नए रूट।

रमजान का महीना खत्म होने वाला है और इस महीने के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा की नमाज को लेकर शहर में काफी चहल-पहल रहने वाली है। प्रशासन ने इसे देखते हुए, सुरक्षा के लिहाज से लखनऊ शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांट कर पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। शहर में 64 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं, जहां ड्रोन से निगरानी होगी। ईदगाह और मस्जिदों के रूट पर डायवर्जन लागू किया गया है। जो आज सुबह दस बजे से लागू रहेगा।

lucknow traffic diversion

जुमे की नमाज को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन

सोशल मीडिया पर भी नजर

जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा पुख्ता इंतजाम के लिए साइबर क्राइम सेल समेत चार टीमें नियुक्त की गई हैं। जो सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कल, गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के साथ शहर के संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया।

End of Feed