GBC in Lucknow: लखनऊ में तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का होगा आयोजन, कार्यक्रम के बाद अयोध्या का भी प्रोग्राम

GBC In Lucknow: देश-विदेश से कई उद्योगपति उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने वाला है। सेरेमनी का आयोजन 19 फरवरी से किया जाएगा। इस दौरान अयोध्या निवेश के मामले में टॉप पर जा सकता है।

GBC In Lucknow: उत्तर प्रदेश में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी लखनऊ में रहेंगे। पीएम मोदी संग सीएम योगी इस सेरेमनी का शुभारंभ करेंगे। यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देश-विदेश के कई उद्योगपति हिस्सा लेगें। बता दें कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19 से 21 फरवरी यानी तीन दिवस के लिए किया जाएगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony - GBC) के आयोजन के बाद रामगढ़ दरबार में देश-दुनिया से शामिल होने वाले सभी उद्योगपति माथा टेकेंगे। बता दें कि इसके बाद उद्योगपतियों का अयोध्या जाने का भी प्रोग्राम है।

Ground Breaking Ceremony in Lucknow

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

जीबीसी कार्यक्रम के मद्देनजर लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें देश-दुनिया के कई बड़े उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 32 निवेशक शामिल होने वाले हैं, जो विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने वाले हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 1 से 10 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान लगाया गया है। करीब 8 हजार से अधिक परियोजनाओं में शामिल होने वाले उद्योगपति निवेश करेंगे। आइए आपको बताएं इसमें कौन-कौन शामिल होने वाला है।

End of Feed