Celebrate Valentine Day: पूरे साल में एक महीना ऐसा आता है, जिसे हम सभी प्रेम के माह के नाम से जानते हैं। उस महीने का नाम फरवरी है। फरवरी माह में वैलेंटाइन डे आता है, इस दौरान कई युगल कहीं ना कहीं घूमने की योजना बना लेते हैं। ज्यादातर लोग इसी माह अपने प्यार का इजहार भी करते हैं, साथ ही अपने पार्टनर के साथ समय भी बिताते हैं। वैलेंटाइन वीक शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप यूपी की राजधानी लखनऊ में रहते हैं, और अपनी पत्नी या फिर प्रेमिका के साथ वैलेंटाइन डे पर कहीं घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको लखनऊ के आसपास की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
लखनऊ
Celebrate Valentine Day in Lucknow: लखनऊ के आसपास ये हैं घूमने की शानदार जगह, अपनी प्रमिका या वाइफ के साथ मनाएं Valentine Day
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 5, 2023, 10:23 PM IST
Celebrate Valentine Day in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी खास नजाकत और तहजीब के लिए विश्व में पहचान रखता है। यह शहर ऐतिहासिक इमारत, प्रसिद्ध स्थल और स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी मशहूर है। अगर आप अपने पार्टर के साथ वैलेंटाइन डे पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लखनऊ और उसके आसपास कुछ ऐसे स्थान है जहां आप इंजोय कर सकते हैं।
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए लखनऊ के आसपास हैं खूबसूरत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- लखनऊ के आसपास हैं ये खूबसूरत जगहें
- यहां से कर सकते हैं पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट
- दुनियाभर में 14 फरवरी को होता है वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट
