लखनऊ

मिर्जापुर में दिलदहलाने वाली घटना, किशोर ने कुल्हाड़ी से दादा-दादी को उतारा मौत के घाट

Mirzapur News: मिर्जापुर में एक नाबालिग पोते ने अपने दादा-दादी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान किशोर ने खुद को भी घायल कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

किशोर ने कुल्हाड़ी से दादा-दादी को उतारा मौत के घाट

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर ने कथित तौर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोर ने कुल्हाड़ी के इस्तेमाल से अपने दादा-दादी पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। उनकी हत्या के बाद किशोर ने खुद को भी घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुल्हाड़ी के किया दादा-दादी पर जानलेवा वार

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह घटना राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तालर पहाड़ी की है। पुलिस ने आगे बताया कि इस गांव में 85 वर्षीय पीतांबर और 80 वर्षीय हीरावती रहत थे। शनिवार देर रात उनके पोते ने उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर रहा था। दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया।

धारा 103 के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने घायल अवस्था में किशोर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दंपति के शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article