वंदे भारत के आगे किशोरी ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने लगाया ब्रेक.. और फिर

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के निकट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक किशोरी ने छलांग लगा दी। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद 5 मिनट तक वंदे भारत ट्रेन को रोका गया। उसके पीछे आ रही सियालदह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट के लिए रोका गया।

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बारांबकी में दरियाबाद थानाक्षेत्र एक 15 साल की किशोरी ने वंदे भारत के आगे छलांग लगा। लोकोपायलट ने तुरंत ट्रेन का ब्रेक लगाया। लेकिन किशोरी की कटने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के पास हुई।

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस रुकी

पुलिस ने बताया कि यह घटना के बाद कुछ देर तक वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनें रोकनी पड़ीं। मौके पर लोको पायलट ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी, तभी पतुलकी गांव के निकट एक किशोरी ट्रेन के सामने अचानक कूद गई। लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी।

End of Feed