रायबरेली में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

महाशिवरात्रि से पहले रायबरेली के सीओ सिटी अमित सिंह के नेतृत्व में मंदिर समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा पर चर्चा की गई है। इस दौरान लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

महाशिवरात्रि के त्यौहार में अब अधिक दिन नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में महाशिवरात्रि से पहले सीओ सिटी अमित सिंह के नेतृत्व में मंदिर समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। मंदिरों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई भी असामान्य गतिविधि का समाधान किया जा सके। इसके अलावा, सभी आयोजनों में सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कड़ाई से किया जाएगा। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

Police.

रायबरेली में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

रायबरेली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीओ सिटी अमित सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर कोतवाली नगर थाने में एक बैठक आयोजित की गई। ऐसी बैठक अलग-अलग थानों में आयोजित की जा रही हैं। शासन के आदेश का हम पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी मार्गों की समीक्षा कर रहे हैं। यातायात संबंधी समस्याओं को दूर किया जाएगा। हमारा उद्देश्य सफलतापूर्वक महाशिवरात्रि पर्व को संपन्न कराना है।

End of Feed