GIS 2023: यूपी की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगे मेहमान, 600 ड्रोन दिखाएंगे आधुनिक होते यूपी की झलक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 9, 2023, 02:34 PM IST

GIS 2023 Uttar Pradesh: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से मंत्र मुग्ध होंगे निवेशक। समिट के पहले दिन 10 फरवरी को मुख्य मंच पर परफॉर्मेंस देंगे मुंबई और बेंगलुरू के दिग्गज कलाकार। एयरपोर्ट और 5 केडी समेत राजधानी लखनऊ के प्रमुख स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम। ड्रोन शो दिखाएगा आधुनिक होते यूपी की झलक, 600 ड्रोन्स के परफॉर्मेंस से जगमग होगा आयोजन स्थल।

GIS 2023 Uttar Pradesh: यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश लाने के अभियान में जुटी योगी सरकार शुक्रवार से राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना क्षेत्र में शुरू हो रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। जहां एक तरफ समिट के लिए आने वाले मेहमानों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है तो वहीं उनके मनोरंजन के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। पूरे समिट के दौरान सिर्फ आयोजन स्थल ही नहीं, बल्कि पूरे लखनऊ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। समिट के मुख्य मंच पर जहां 10 फरवरी को पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेहमानों को उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं परंपरागत संगीत व नृत्य के दर्शन कराए जाएंगे तो वहीं, आयोजन स्थल के समीप बनी टेंट सिटी में 9 फरवरी से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी जो 12 फरवरी तक चलेगी। यही नहीं, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री आवास के करीब, 1090 चौराहा से लेकर राजधानी के सभी प्रमुख इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है और कलाकारों की पूरी लिस्ट भी फाइनल हो गई है।

GIS 2023: यूपी की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगे मेहमान, 600 ड्रोन दिखाएंगे आधुनिक होते यूपी की झलक

समिट के मुख्य मंच पर 55 मिनट तक मंत्र मुग्ध होंगे मेहमान

End of Feed