UP: क्या अखिलेश यादव को लगने वाला है झटका? इस सपा विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 10:13 PM IST

Yogi vs Akhilesh In UP Politics: समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बुरी खबर मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की है। खास बात तो ये थी कि उनके साथ दारा सिंह चौहान भी मौजूद थे। आखिर यूपी की सियासत में क्या खिचड़ी पक रही है?

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां खुद को मजबूत साबित करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ नई खिचड़ी पक रही है। अखिलेश यादव की पार्टी सपा के विधायक जाहिद बेग ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की है। सपा विधायक जाहिद बेग के साथ दारा सिंह चौहान ने भी मौजूद थे, जिन्होंने हाल ही में घोसी उपचुनाव में करारी हार का सामना किया है।

Akhilesh Yadav Yogi Adityanath UP Politics

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को मिल सकती है बुरी खबर।

कई बार अटल बिहारी वाजपेयी की तारिफ कर चुके हैं जाहिद बेग

घोसी उपचुनाव हारने के बाद दारा सिंह चौहान ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग भी उनके साथ मौजूद थे। बता दें, जाहिद बेग पिछले कई मौकों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा की नीतियों की तारीफ कर चुके हैं।

End of Feed