UP में 6 IAS ऑफिसर का ट्रांसफर, ये बनीं उन्नाव की CDO; अलीगढ़ नगर आयुक्त की इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ के नगर आयुक्त के तौर पर नियुक्ति दी गई है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए. दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह को महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा के साथ विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए. दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Unnao CDO IAS Kriti Raj-Prem Prakash Meena

आईएएस कृति राज और प्रेम प्रकाश मीणा

किसे कहां मिली तैनाती?

वहीं, लंबे समय से कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व विभाग में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अब तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात विनोद कुमार को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे कई आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है।

End of Feed