अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन का नया टाइम शेड्यूल जारी; जानें शीतकाल के चलते क्या हुए बदलाव?

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन व्यवस्था में शीतकाल को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं। अब श्रद्धालुओं को रात 8:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि पहले यह समय रात 9 बजे तक था। साथ ही आरती और प्रसारण समय में भी संशोधन कर दर्शन को अधिक व्यवस्थित बनाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन के समय में गुरुवार को परिवर्तन किया गया है। अब श्रद्धालु रात 9 बजे तक नहीं, बल्कि रात 8:30 बजे तक ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि यह बदलाव सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारू और सुविधाजनक बनी रहे।

Ayodhya Ram Mandir (Photo: ANI)

अयोध्या राम मंदिर (फोटो: एएनआई)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, रामलला के दर्शन के समय में 30 मिनट की कटौती की गई है। अब श्रद्धालु जन्मभूमि पथ से रात 8:30 बजे तक ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि पहले यह समय रात 9 बजे तक था। यह परिवर्तन शयन आरती के समय को रात 10 बजे से घटाकर 9:30 बजे करने के उद्देश्य से किया गया है। इसके साथ ही गुरुवार को लागू की गई नई व्यवस्था में सुबह के दर्शन समय में भी कुछ संशोधन किए गए हैं।

End of Feed