लखनऊ

UP में प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 14 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद शनिवार को 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आइये जानते हैं किसे क्या जिम्मेदारी मिली है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

लखनऊ : यूपी सरकार ने पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शामिल हैं। इस तबादला आदेश के तहत ममता रानी चौधरी, जो पूर्व में अपर पुलिस उपायुक्त/पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के पद पर तैनात थीं, उनको अब पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने और इस क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर कार्यरत किरन यादव को अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नई भूमिका में अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया को और मजबूत करने की उम्मीद है। गोपी नाथ सोनी को अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) बनाया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस उपायुक्त (लखनऊ) के पद पर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे थे।

किसे क्या मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा जितेंद्र कुमार दुबे, जो अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे, उनको उत्तरी जोन से मध्य जोन में अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है। डॉ. अमोल मुरकूट, जो सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त (बीकेटी) थे, को अब अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमावत को अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) बनाया गया है, जो अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के पद पर थे। ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (बीकेटी) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले वह सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) के रूप में कार्यरत थे।

इस प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। इन तबादलों से विभिन्न जोनों और विभागों में बेहतर समन्वय और अपराध नियंत्रण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article