लखनऊ

Sambhal News: संभल में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था सख्त, तीन लेयर में हो रही निगरानी

यूपी के संभल में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रशासन ने किसी भी अनहोनी को टालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

Image

फाइल फोटो।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल स्थित शाही मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा-व्यवस्था के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। मस्जिद के आसपास स्थित सभी मकानों की छतों से पुलिसकर्मी ड्रोन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। शाही मस्जिद के पास तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी नमाजी इस तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था से गुजरने के बाद ही मस्जिद में प्रवेश कर सकेंगे। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात किया गया है, जो कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

नमाज को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने गुरुवार को विस्तृत जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, “आज हमने 30 समितियों के साथ बैठक की। इसके अलावा, हमने सभी मस्जिदों के प्रमुखों से भी बात की। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए तीन लेयर की सुरक्षा के प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया गया। इससे पहले भी तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।”

पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

उन्होंने कहा था, “हम जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह से सतर्क और सजग हैं। राहत की बात यह है कि सब कुछ नियंत्रण में है और शांत है।” जिलाधिकारी ने बताया था कि प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है कि कितने लोग जुमे की नमाज के लिए आ सकते हैं, लेकिन हमने अपील की है कि कम से कम संख्या में लोग नमाज के लिए आएं।”

संभल में क्या हुआ था?

24 नवंबर को संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में सर्वे करने पहुंची टीम और पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद स्थिति हिंसात्मक हो गई थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। शासन की तरफ से हिंसा में लिप्त सभी उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई थी। बता दें कि बीते दिनों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किए गए उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी किए गए थे।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article