लापरवाही.. बहराइच में टूर पर गए स्कूली बच्चे खतरनाक जंगल में फंसे, ऐसे बचाई गई जान

बहराइच में स्कूल के 100 से ज्यादा बच्चे स्कूल के स्टाफ के साथ टूर पर गए थे। लेकिन रात में वे कतर्नियाघाट जंगल फंस गए। घटना की जानकारी मिलने पर बहराइच की जिलाधिकारी ने एसडीएम को तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल स्टाफ को फटकार लगाई और बच्चों के जंगल से बाहर निकलने की व्यवस्था भी की।

Bahraich News: यूपी के बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोंडा जिले से सौ से ज्यादा स्कूली बच्चे और उनके स्टाफ घने जंगलों में फंस गए। हालांकि, प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के कारण सभी बच्चों की जान बच गई। कतर्नियाघाट का जंगल बहुत बड़ा और खतरनाक है। यहां रात के समय वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होती है। यही कारण था कि स्कूली बच्चे और स्टाफ जंगल में फंस गए और उन्हें वहां रात बितानी पड़ी।

Forest (1)

सांकेतिक फोटो

देर शाम के कारण नहीं जा सके नेपाल

जानकारी के अनुसार, संस्थान के कक्षा 1 से 8 तक के सौ से ज्यादा स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल स्टाफ बहराइच के कतर्नियाघाट के जंगलों में एक टूर पर गया था। बच्चों को भ्रमण करवाने के बाद नेपाल जाने की योजना था। लेकिन, देर शाम होने के कारण नेपाल के अधिकारियों की ओर से स्कूली वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद स्कूल के स्टाफ ने तीनों बस में सवार बच्चों को लेकर वापस जंगल में लौटने का फैसला लिया और बिछिया स्टेशन के पास सुनसान जंगल के बीच रुक गए।

End of Feed