Pad Bank: गांव की महिलाओं के लिए यूपी के इस जिले में बना ‘पैड बैंक', महिला टीचर की अनोखी पहल

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 6, 2023, 06:20 PM IST

Bareilly News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भडपुरा ब्लॉक के बोरिया गांव में प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका राखी गंगवार ने अपने स्कूल में गांव की महिलाओं के लिए ‘पैड बैंक’ (Pad Bank) खोलकर स्वच्छता के बारे में जागरूक करने की अनोखी पहल की शुरूआत की।

Bareilly News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने अपने स्कूल में गांव की महिलाओं के लिए ‘पैड बैंक’ (Pad Bank) खोलकर उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरूक करने की अनोखी पहल की है। बरेली जिले के भडपुरा ब्लॉक के बोरिया गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका राखी गंगवार की पहल अब रंग ला रही है। गांव की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं उनके ‘पैड बैंक’ की सेवाएं ले रही हैं।

Sanitary Pad bank, teacher rakhi gangwar, boria village news, bareilly news

बरेली में खुला सैनेटरी पैड बैंक

राखी ने बताया कि मैंने गांव के सर्वेक्षण के बाद 15 मई को मातृ दिवस पर ‘पैड बैंक’ की शुरुआत की थी। सर्वे के दौरान मैंने पाया कि महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान आवश्यक साफ-सफाई के बारे में जानकारी नहीं थी। वे गंदे कपड़े का इस्तेमाल कर रही थीं और उनमें से कोई भी सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करना नहीं जानती थी। कई महिलाओं को तो यह भी पता नहीं था कि ऐसी भी कोई चीज मौजूद है। राखी ने अपने अभियान को ‘हमारी किशोरी हमारी शक्ति’ नारा दिया और गांव की महिलाओं को स्कूल आने के लिए मनाना शुरू किया। स्कूल में वह उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व समझाती हैं।

End of Feed