लखनऊ

इटावा में बड़ी वारदात: स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा का अपहरण के बाद गैंगरेप, चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2023, 07:37 AM IST

Etawah Crime News: पीड़ित पिता ने बताया, 27 जुलाई को उनकी बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस दौरान उसे अगवा कर लिया गया और हैवानियत को अंजाम दिया गया। इसके बाद बदमाश पीड़ित छात्रा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

Image

Etawah Crime News

Photo : BCCL

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद बदमाश बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में छात्रा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गई। नाजुक हालत में छात्रा को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि चार दिन पहले हुई इस घटना में पुलिस को हाथ बिल्कुल खाली हैं। पुलिस एक भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि वह वह गली-गली घूमकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। उनकी बेटी 16 साल की है और इंटर की छात्रा है। पीड़ित पिता ने बताया, 27 जुलाई को उनकी बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस दौरान उसे अगवा कर लिया गया और हैवानियत को अंजाम दिया गया।

चार हैवानों ने किया गैंगरेप

पीड़ित पिता ने बताया, बेटी के साथ हैवानियत की इस घटना को 4 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। छात्रा ने अपने पिता को बताया कि बदमाश दो वाहनों में सवार होकर आए थे और गैंगरेप के बाद उसे सड़कर पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया, होश में आने के बाद उनकी बेटी ने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं और उन्हें थाने से भगा देते हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी

इस मामले पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत 12वीं की एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन अब उनके परिवारीजन अपनी बेटी के साथ गैंगरेप की बात कह रहे है। पीड़िता अभी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार