लखनऊ

UP Budget Session 2024: यूपी बजट सत्र का आगाज, विधानसभा में गूंजा जयश्री, सपा का जोरदार हंगामा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2024, 05:02 PM IST

UP Budget Session 2024: उत्तर प्रदेश में बजट सत्र 2024 का शुक्रवार को आगाज हो गया है। विधानसभा में पहले दिन सपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

Image

यूपी विधानमंडल बजट सत्र में हंगामा

Photo : Twitter

लखनऊ: यूपी विधानसभा 2024 बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में विधानसभा में जमकर हंगामा किया। सपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर गेट पर ही योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सपा विधायकों ने राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में पहुंचने जयश्री राम के नारे लगाए गए तो वहीं, सीएम ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी सभी को बधाई दी। इस दौरान बीजेपी विधायक राम नामी पट डाले नजर आए। हालांकि, सपा विधायकों के विरोध के बीच में यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण पूरा किया। इस दौरान राज्यपाल ने कि सरकार की कुशल एवं प्रभावी नीतियों की मदद से राज्य में लगभग छह करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।

विधान मंडल के दोनों सदनों को राज्यपाल ने किया संबोधित

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, "सुशासन मेरी सरकार का प्रमुख ध्येय है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को अपनाते हुए बिना भेदभाव सभी वर्गों विशेष रूप से गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे प्रयास हर जरूरतमन्द और वंचित तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने में उपयोगी सिद्ध हुए हैं । आज सामान्य नागरिक भी 'ईज आफ लिविंग' का अनुभव करा रहा है । कुशल और प्रभावी नीतियों के साथ उत्तर प्रदेश में लगभग छह करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।

राज्यपाल ने गिनाए आंकड़े

राज्यपाल ने आगे कहा कि सुशासन के संकल्प के साथ मेरी सरकार ने प्रदेश में शांति और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक मॉडल के रूप में देश और दुनिया के सामने है। प्रदेश सरकार की सही नीति, साफ नियत और सफल क्रियान्वयन की पुष्टि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी करते हैं। पटेल ने कहा, "एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 की तुलना में वर्ष 2023 में विभिन्न अपराध श्रेणियों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। डकैती के मामलों में 87 प्रतिशत, लूट में लगभग 76 प्रतिशत, हत्या में 43 प्रतिशत,बलवा में 65 प्रतिशत, फिरौती के लिए अपहरण में लगभग 73 प्रतिशत और दुष्कर्म के मामलों में लगभग 46 प्रतिशत की कमी आयी हैं । एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश, देश में नंबर एक है।

1.10 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्यपाल ने कहा,''फरवरी 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश विदेश के निवेशकों की ओर से अब तक 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। ये निवेश प्रस्ताव सभी सेक्टरों तथा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में प्राप्त हुए हैं । इन निवेश प्रस्तावों से लगभग 1.10 करोड़ लोगों के लिए रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण से फिलहाल प्रदेश में चालू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या चार हो गई है। नोएडा के जेवर में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाला है। इससे उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला भारत का एकमात्र राज्य बन जायेगा।” पटेल ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है, इसके तहत 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'