UP को 10 पद्म पुरस्कार: साध्वी ऋतंभरा, राम बहादुर राय को पद्म भूषण; हृदय नारायण दीक्षित समेत 8 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

Padma Award 2025: उत्तर प्रदेश से सबंध रखने वाले 10 लोगों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। साध्वी ऋतंभरा, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण तो भुलई भाई-हृदय नारायण दीक्षित समेत 8 लोगों को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है।

Padma Award 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिसमें एक जोड़ी भी शामिल है। पद्म पुरस्कार 2025 की इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी भी हैं। 13 लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश से सबंध रखने वाले 10 लोग शामिल हैं। आइये जानते हैं उनके नाम क्या हैं?

Sadhvi Ritambhara And senior journalist Ram Bahadur Rai awarded Padma Bhushan

साध्वी ऋतंभरा, राम बहादुर राय को पद्म भूषण

जानें किसे मिला कौन सा सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं, साध्वी ऋतंभरा को भी समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि पद्मश्री पाने वालों में यूपी के 8 लोग शामिल हैं। इनमें आशुतोष शर्मा को विज्ञान और इंजिनियरिंग के क्षेत्र में, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में, हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है।

End of Feed