लखनऊ

Lucknow News: यूपी में मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 01:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के सभी प्रतिष्ठित मंदिरों में मकर संक्रांति से लेकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक धार्मिक कार्यकर्मों का आयोजन होगा। इस दौरान मंदिरों में अखंड रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालिसा का पाठ कराया जाएगा।

Image

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष तैयारी (फोटो साभार - ट्विटर)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मकर संक्रातिं से लेकर 22 जनवरी तक राज्यभर के प्रतिष्ठित मंदिरों में रामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश सरकार 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लोकार्पण के अवसर को उत्सव के रूप में मनायेगी। इस मौके पर मकर संक्रांति से लेकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी तक राज्य के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रतिष्ठित मंदिर एवं मठों में अखण्ड रामायण, रामचरितमानस तथा हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन होगा।

तैयारी में जुटा संस्कृति विभाग

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक राज्यभर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से स्थानीय कलाकारों द्वारा मकर संक्रांति 14 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी तक लगातार रामायण एवं रामचरितमानस तथा हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का संस्कृति विभाग इसके लिए आवश्यक तैयारी कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!