सरेआम बाल पकड़कर घसीटा और चला दी गोली; जेल से निकलते ही आरोपी ने की रेप पीड़िता की हत्या

Sambhal Crime News: यूपी के संभल में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। करीब छह महीने पहले एक किशोरी से रेप करने वाले आरोपी ने जेल से निकलते ही पीड़िता को गोली मार दी। गोली मारने के बाद मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। संभल में जेल से छूटकर बाहर आए रेप के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी है। करीब छह महीने पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया था, जिसके बाद वह जेल चला गया था। जानकारी के अनुसार, करीब 20 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही उसने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया।

firing on girl

सांकेतिक फोटो।

सरेआम बाल पकड़कर घसीटा

जानकारी के अनुसार, रेप पीड़िता किशोरी अपनी मां और भाई के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और उसकी बाल को खींचकर उसे बाइक से उतारा, फिर गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। यह घटना संभल जनपद के कैला देवी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

End of Feed