Raebareli: बस से ओवरटेक के समय ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत और चार घायल

Raebareli Accident: रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर रविवार को एक बस से ओवरटेक करने की कोशिश में सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो 15 साल की दो लड़कियों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में भीषण हादसा हो गया। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर ओवरटेक करते समय कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident (1)

रायबरेली में रोड एक्सीडेंट

बस से ओवरटेक कर रही थी कार

पुलिस ने बताया कि रविवार को अमेठी के कीरियावां के निवासी हरिहर सिंह (55), काव्या सिंह (15), धाव्या सिंह (16), किशन सिंह(15), प्रतापगढ़ के सांगीपुर लखरा निवासी अनुज सिंह (49) और साक्षी सिंह (15) किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मालिन का पुरवा गांव के पास उनकी कार के चालक ने आगे जा रही बस से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

End of Feed