UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अभी कड़ाके की ठंड का आगमन नहीं हुआ है। हालांकि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। यूपी में फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश का न्यूनमत तापमान 10 डिग्री से बढ़कर ऊपर आ गया है। सोमवार को यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर माह की शुरुआत में यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है।
चार दिन कोहरे का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। बुधवार से प्रदेश में तड़के सुबह और देर रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं। 28 से 30 नवंबर तक यूपी में देर रात और तड़के सुबह कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 1 दिसंबर को यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
इन शहरों में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या, मुजफ्फरनगर और नजीबाबाद में रहा। इन जगहों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर सिटी का 13 डिग्री, चुर्क का 11.4 डिग्री, प्रयागराज का 13.4 डिग्री, झांसी का 13.5 डिग्री, इटावा का 11.6 डिग्री, गोरखपुर का 13 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 13.6 डिग्री, मेरठ का 13.1 डिग्री, आगरा का 13.4 डिग्री और अलीगढ़ का 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
झांसी में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान
उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक तापमान झांसी का 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा उरई का 30.4 डिग्री, प्रयागराज का 29.6 डिग्री, कानपुर सिटी का 29.2 डिग्री, मेरठ का 24.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 25.2 डिग्री, अलीगढ़ का 26.8 डिग्री, चुर्क का 26.6 डिग्री, अयोध्या का 28 डिग्री, मुरादाबाद का 26 डिग्री, हरदोई का 27 डिग्री, आगरा का 27.8 डिग्री, गाजीपुर का 27.5 डिग्री और बस्ती का 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
यूपी के इन शहरों में हवा प्रदूषित
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा हुआ है। एक्यूआई भी खराब से बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह 8 बजे एक्यूआई 197 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा में 290, ग्रेटर नोएडा में 332, गाजियाबाद में 288, मेरठ में 298, मुजफ्फरनगर में 257, बुलंदशहर में 268, बागपत में 256, चुरू में 226, हापुड़ में 266 और मुरादाबाद में 219 दर्ज किया गया है।
