लखनऊ

IPS Prashant Kumar को फिर मिला यूपी के कार्यवाहक डीजीपी का पद, Akhilesh Yadav ने इस तरह साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 03:25 PM IST

Lucknow News: वर्ष 1987 बैच के अधिकारी मुकुल गोयल को 11 मई 2022 को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में पद से हटाये जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में किसी भी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हुई है।

Image

प्रशांत कुमार और अखिलेश यादव।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। वह प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक डीजीपी होंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने को लेकर राज्य कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी होंगे। इससे पहले वह विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात थे। वह विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख के पद पर नियुक्ति के बाद कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद द्वारा जारी नियुक्ति के आधिकारिक आदेश के अनुसार कुमार के पास कानून-व्यवस्था और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इकाइयों का भी प्रभार पहले की ही तरह बरकरार रहेगा।

बिहार के सीवान जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक होंगे। वर्ष 1987 बैच के अधिकारी मुकुल गोयल को 11 मई 2022 को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में पद से हटाये जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में किसी भी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हुई है। गोयल को हटाये जाने के बाद डी. एस. चौहान प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी बने थे जो अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त हो गये। उसके बाद एक महीने के लिये आर. के. विश्वकर्मा कार्यवाहक डीजीपी बने। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद 31 मई को विजय कुमार को कार्यवाहक पुलिस प्रमुख बनाया गया था, जो आज सेवानिवृत्त हो गए।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कुमार की नियुक्ति से कुछ देर पहले यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘लगता है एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलने वाला है। जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की सांठगांठ के कारण।’’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'