Lucknow: यूपी में 'परिवार आईडी- एक परिवार एक पहचान' के लिए पोर्टल तैयार, घर बैठे कर सकेंगे बिना राशन कार्ड वाले आवेदन, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 03:16 PM IST

Family ID Portal: उत्तर प्रदेश सरकार हर परिवार के न्यूनतम एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने की बड़ी योजना पर कार्य कर रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने ‘परिवार आईडी- एक परिवार एक पहचान’ बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बुधवार को जारी कर दी। ऐसे वो सभी परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र नहीं हैं, यानी जिनके पास राशन कार्ड मौजूद नहीं है, वह यहां से परिवार आईडी बनवाकर योजना का लाभ ले सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में अब 'एक परिवार एक पहचान' के लिए पोर्टल हुआ तैयार
  • परिवार आईडी के लिए पोर्टल की शुरुआत
  • अब लोग आसानी से उठा सकेंगे सरकारी योजनाओं का फायदा


Family ID Portal: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ‘परिवार आईडी- एक परिवार एक पहचान’ बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https//familyid.up.gov.in की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए अब लोग आसानी से सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे। इसमें अहम बात यह कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले जिन भी परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वह इसके जरिए योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। सस्ता और मुफ्त राशन भी इसी पोर्टल के जरिए परिवारों को मिल सकेगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसे भी परिवार हैं, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र नहीं हैं। इनमें अधिकतर वो परिवार शामिल हैं जिनके पास राशन कार्ड है ही नहीं। इस पोर्टल की सहायता से अब परिवार अपनी आईडी बनवा सकेंगे, और आईडी के जरिए योजना का फायदा उठा सकेंगे।

Lukcnow Family ID Portal

यूपी में परिवार आईडी के लिए पोर्टल की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उनकी राशन कार्ड आईडी ही उनकी परिवार की आईडी होगी। अन्य लोगों को इस पोर्टल के जरिए आईडी दी जाएगी। एक परिवार एक पहचान योजना के सभी परिवारों को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इन आईडी के तहत यूपी के परिवारों का लाइव व्यापक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

End of Feed