Sambhal: नेजा मेला को प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, फैसले पर गरमाई सियासत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

Sambhal: यूपी के संभल जिले में नेजा मेला पर प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने पर सियासत गर्म हो गई है। नेजा मेला को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नेजा मेला को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को जब मेले के आयोजन के लिए ढाल गाड़े जाने की तैयारी थी, उस दौरान पुलिस ने उस स्थान को सीमेंट से ढक दिया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। हालांकि अभी संभल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है ताकि शांति बनाए रखी जा सके। प्रशासन की ओर से इस आयोजन को रोकने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक इलाकों में इसका विरोध भी उठने लगा है। स्थानीय प्रशासन ने ऐतिहासिक और धार्मिक कारणों से इस मेले की अनुमति न देने का निर्णय लिया है, जिसे लेकर विभिन्न समुदायों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Police.

संभल में नेजा मेला को प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

नेजा मेले को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने नेजा मेला आयोजन के संदर्भ में कहा कि यह परंपरा गलत थी और इसके साथ आगे बढ़ने से विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस मेला को अनुमति नहीं दी है, क्योंकि दूसरे वर्ग ने भी आपत्ति प्रकट की थी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, यह मेला सलार गाजी के नाम पर मनाया जा रहा है, जो महमूद गजनवी का भांजा था और लूटमार व हत्याओं के उद्देश्य से भारत आया था।

End of Feed