Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया। बता दें कि महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी और उन्हें वोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य सुरक्षाबलों की जमकर तारीफ की और उनकी मेहनत को सराहते हुए कहा कि आज आपकी वजह से महाकुंभ वैश्विक सराहना पा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सफलतम आयोजन के उपरांत एक कार्यक्रम में कहा कि महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए जिन्होंने स्वच्छता, व्यवस्था, ट्रैफिक, आपदा प्रबंधन सहित अन्य चीजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की ड्यूटी में तैनात 75000 पुलिसकर्मियों, पीएससी, केंद्रीय पुलिस बल, होम बल सहित अन्य सुरक्षाबलों को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
स्पेशल बोनस का भी ऐलान
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में तैनात अधिकारियों को 10 हजार रूपये का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी अलग-अलग समय पर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से अपने परिजनों के लिए प्रयागराज के संगम का जल ले जाने की अपील की।
