लखनऊ

महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, एक हफ्ते की मिलेगी छुट्टी

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। बता दें कि महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी और उन्हें वोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य सुरक्षाबलों की जमकर तारीफ की।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया। बता दें कि महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी और उन्हें वोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य सुरक्षाबलों की जमकर तारीफ की और उनकी मेहनत को सराहते हुए कहा कि आज आपकी वजह से महाकुंभ वैश्विक सराहना पा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सफलतम आयोजन के उपरांत एक कार्यक्रम में कहा कि महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए जिन्होंने स्वच्छता, व्यवस्था, ट्रैफिक, आपदा प्रबंधन सहित अन्य चीजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की ड्यूटी में तैनात 75000 पुलिसकर्मियों, पीएससी, केंद्रीय पुलिस बल, होम बल सहित अन्य सुरक्षाबलों को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

स्पेशल बोनस का भी ऐलान

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में तैनात अधिकारियों को 10 हजार रूपये का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी अलग-अलग समय पर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से अपने परिजनों के लिए प्रयागराज के संगम का जल ले जाने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article