लखनऊ

बुलंदशहर में चेकिंग अभियान के दौरान मुठभेड़, गोली लगने के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक सफल मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश नीरज उर्फ सम्राट को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ कल देर रात सलेमपुर थाने के अंतर्गत खैरपुर बंबा में हुई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ सम्राट के रूप में हुई है।

वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़

सीओ शिव ठाकुर ने मीडिया को बताया कि कल देर शाम सलेमपुर थाने की पुलिस खैरपुर बंबा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आ रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। व्यक्ति रूका नहीं और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से काई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सीओ ने आगे बताया कि आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज उर्फ सम्राट बताया है। आरोपी थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव पचदेवरा का निवासी है। नीरज के खिलाफ सलेमपुर थाने में विभिन्न अपराध के कई मामले दर्ज हैं। वह वांछित चल रहा था। आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

उल्लेखनीय है कि नीरज के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के पूर्व में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article