लखनऊ

Lucknow News: होली पर यात्रियों के लिए चलेंगी पवन हंस बसें, लखनऊ से इन जिलों के लिए मिलेगी सुविधा

होली के अवसर पर लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए 8 एसी वॉल्वो बसों को चलाया जा रहा है। इन बसों के लिए अभी से टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इन बसों की समय सारिणी भी तय कर दी गई है।

Image

होली पर लखनऊ से चलेंगी पवन हंस बसें

Lucknow News: होली के मौके पर लखनऊ से एसी वॉल्वो पवन हंस बसों का संचालन किया जा रहा है। होली के पर्व पर लोग अपने घर जा सके और उन्हें यात्रा करने में कोई समस्या न हो, इसलिए उनकी सुविधा के 8 एसी वॉल्वो बसों को लखनऊ से चलाया जाएगा। ये बसें लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से चलेंगी। इन बसों को लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के लिए चलाया जाएगा। इन बसों के लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

किस दिन चलेंगी बसें

लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी तय कर दी गई है। इन तीन शहरों के लिए लखनऊ से रोजाना बस का आवागमन होगा।

लखनऊ से बस का समय

  • आलमबाग टर्मिनल से वाराणसी- सुबह 8 बजे, दोपहर 3 बजे, रात 10 बजे
  • आलमबाग टर्मिनल से प्रयागराज- शाम 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे, रात 10 बजे
  • आलमबाग टर्मिनल से गोरखपुर - सुबह 10:30 बजे

31 तारीख तक टिकट में छूट

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम की सभी एसी बसों के किराए में छूट मिल रही है। इन बसों में अभी 10 फीसदी की छूट चल रही है। बसों के किराए में मिलने वाली यह छूट 31 मार्च तक यात्रियों को मिलेगी। यात्री 31 मार्च तक परिवहन निगम की वॉल्वो, शताब्दी, स्लीपर,जनरथ बसों में कम दाम में टिकट खरीद कर सफर कर सकते हैं और इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article