UP के सुलतानपुर में अनियंत्रित वाहन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत; आठ अन्‍य घायल

यूपी के सुलतानपुर जिले में कूरेभार में बीती रात एक अनियंत्रित वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

सुलतानपुर जिले के कूरेभार कस्बे में मंगलवार की रात एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। कूरेभार के थाना प्रभारी शारदेन्दु दुबे ने बताया कि हलियापुर-धनपतगंज मार्ग से कूरेभार की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने पहले बीज उतार रही एक पिकअप को टक्कर मारी और फिर एक अन्य कार में टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।

accident Hadsa Static

सांकेतिक फोटो।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

दुबे ने कहा कि इसके बाद वाहन ने बाजार से पैदल घर जा रहे कूरेभार थाने के सिद्धि गणेशपुर निवासी दिनेश यादव (39) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कूरेभार पहुंचाया जहां से उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed